Home Nationalस्पीकर रबिंद्र नाथ महतो पहुंचे नेमरा, सीएम और परिजनों से मिले

स्पीकर रबिंद्र नाथ महतो पहुंचे नेमरा, सीएम और परिजनों से मिले

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
रामगढ़। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास नेमरा पहुँचकर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के परिवार जनों से मिले एवं उन्हें याद करते हुए परिवार के सदस्यों को सांत्वना दिया।
अध्यक्ष रबिंद्र नाथ महतो ने गुरुजी के सानिध्य में गुज़ारे पुराने दिनों को याद करते हुए बहुत सारी घटनाओं को भी उनके परिवार जनों के साथ साझा किया।
इसी क्रम में अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आज़ादी के बाद सामाजिक सरोकार से जुड़े आंदोलन का सूत्रपात का बड़ा दृष्टांत झारखंड से मिलता है। जो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में शुरू हुआ था। भले ही आज गुरुजी हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके मार्गदर्शन समाज के लिये एक दर्शन के समान होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन के भाई विधायक बसंत सोरेन से मिले।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Laest News

@2026   The Vocal Story .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS