Home Nationalलोकसभा में नया आयकर बिल पास

लोकसभा में नया आयकर बिल पास

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली: विपक्ष के हंगामे के बीच सोमवार को सरकार का नया आयकर बिल 2025 लोकसभा में पास हो गया है। इसके साथ ही कराधान कानून (संशोधन) विधेयक भी लोकसभा में पारित कर दिया गया है। जहां काफी दिनों से विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही बार बार स्थगित हो रही थी। वहीं आज सरकार ने न सिर्फ दो बिलों को पास कराया बल्कि राज्यसभा में गोवा विधानसभा एसटी रिजर्वेशन बिल के साथ साथ 2 स्पोर्ट्स बिल और मणिपुर से जुड़े 3 विधेयक भी पेश कर दिए। इन्हें पेश करने के दौरान भी विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिल के पास होने और राज्यसभा में बिलों के पेश होने पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतंत्र के साथ धोखा बताया।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, चर्चा के लिए सरकार कह रही है कि यह हाउस ऑर्डर में नहीं है और बिल पारित हो रहे है। यह लोकतंत्र के साथ धोखा है और लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए। चेयर को और नेता सदन को यह स्पष्ट करना चाहिए, यह कैसा लोकतंत्र है। इससे पहले आज सुबह ही केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह साफ कर दिया था कि सरकार आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करेगी।
केंद्रिय मंत्री रिजिजू ने कहा था कि, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष ने बहुत समय बर्बाद किया है। अब हम देश और संसद का समय और बर्बाद नहीं होने देंगे। सरकार महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करना चाहती है और आज हम लोकसभा और राज्यसभा दोनों में इन विधेयकों को पारित करेंगे। एक व्यक्ति की मूर्खता और एक परिवार की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता है।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Laest News

@2026   The Vocal Story .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS