Home Nationalत्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: रिटर्न टिकट पर 20% की छूट

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: रिटर्न टिकट पर 20% की छूट

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली: रेलवे ने त्योहारी सीजन के मददेनजर यात्रियों के लिए एक राहत भरी योजना की घोषणा की है। अगर कोई यात्री 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करता है और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच उसी ट्रेन और मार्ग से वापसी टिकट बुक करता है, तो उसे रेल किराये में 20% की छूट मिलेगी। यह छूट केवल उन टिकटों पर लागू होगी, जो 14 अगस्त 2025 से बुक किए जाएंगे। हालांकि, यह स्कीम राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी फ्लैक्सी किराया ट्रेनों पर लागू नहीं होगी और केवल कन्फर्म टिकट वालों को मिलेगी। इस तरह यह पर्यटन के लिए भी सुनहरा मौका है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, छूट सिर्फ उन्हीं रेल यात्रियों को मिलेगी, जिन्होंने दोनों तरफ कन्फर्म टिकट बुक करवाए हों और यात्री विवरण दोनों यात्राओं के लिए एक जैसे हों।वापसी टिकट पर मिलने वाली छूट केवल मूल किराये मिलेगी और योजना के अंतर्गत बुक किए गए टिकट रिफंड योग्य नहीं होंगे। साथ ही, आगे और वापसी यात्रा समान क्लास और स्टेशन जोड़ी के लिए ही मान्य होगी।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Laest News

@2026   The Vocal Story .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS