Home Nationalझारखंड जदयू नेता नेमरा पहुंचे सीएम से मिले, गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

झारखंड जदयू नेता नेमरा पहुंचे सीएम से मिले, गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नेमरा/ रांची।जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेंन्द्र तिवारी ने आज पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा में गए। वहाँ पर उन्होंने श्रद्धेय शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर उन्हें भगवत गीता की एक प्रति भेंट किया।
श्री तिवारी ने कहा कि पहाड़ों जंगलों से घिरे छोटे से गांव से निकलकर गुरुजी तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने, केन्द्रीय मंत्री के पद को भी उन्होंने सुशोभित किया। मगर उन्होंने कभी भी अपनी जमीन नहीं छोड़ी।भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।
श्री तिवारी ने कहा कि हेमंत जी ने राजधर्म और पुत्रधर्म का अच्छी तरह से निर्वहन किया है। नेमरा में ही रहकर वे पूरे रीति-रिवाज के साथ पिता के श्राद्ध कार्य को कर रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि हेमंत सोरेन गुरु जी के अधूरे सपने को पूरा करेंगे। धर्मेंन्द्र तिवारी के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सौमेन दत्ता, प्रदेश महासचिव आशीष शीतल मुंडा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद हुसैन, मीर असरार, इम्तियाज अहमद खान, रिंकू, मोहम्मद साजिद खान, नदीम खान, अशरफ, समीर, सद्दाम हुसैन आदि थे।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Laest News

@2026   The Vocal Story .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS