FM NEWS NETWORK
जयनगर। प्रखंड के जयनगर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत ग्राम गोपालडीह निवासी किसान सुखदेव राम ने कृषि के जरिए अपनी अलग पहचान बनाया है। सुखदेव राम डेढ़ एकड़ बंजर भूमि पर आम बागवानी के साथ मौसमी सब्जी की खेती कर समृद्ध बन रहे हैं। वे आज किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए है। सुखदेव राम 1992 में ग्रेजुएशन किए हैं। वे पढ़ाई करने के पश्चात नौकरी नहीं मिलने से वह खेती करने का संकल्प लिया। सुखदेव राम 2005 से मल्टी परपस के जरिए खेती करना शुरू किया। सुखदेव राम करीब डेढ़ एकड़ में 125 से अधिक आम्रपाली, मालदा, दसहरि, सोनाली आदि किस्म का आम के पेड़ लगाए हैं। इसके अलावा 50 कट्ठा भूमि में मौसम के अनुसार सब्जी की खेती भी करते है। सुखदेव ने इस मौसम में करीब 50 कट्ठा भूमि में भिंडी, टमाटर, नेनुआ, बोड़ा सहित अन्य सब्जियों की खेती की है। उन्होंने बताया कि इस बार आम की अच्छी फसल हुई है। आम के मौसम में करीब 2 – 3 क्विंटल आम की बिक्री कर 20 से 30 हजार रुपए की आमदनी किया। वहीं सब्जी बेचकर भी आमदनी कर लेते है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत आम बागवानी मिला था। वहीं बाहर से भी मालदा अम्रपाली आदि किस्म का आम का पौधा खरीद कर लगाए थे उसे अपने बच्चों के जैसा देखभाल कर तैयार किया। पिछले 2 वर्ष से आम फल देने शुरू हो गया। उन्होंने बताया की खेती में अधिकतर गोबर का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने खेती की तकनीकी ज्ञान जयनगर कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त की है। सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण कूप से पटवन करना पड़ता है। यदि सरकार की ओर से पटवन के लिए डीप बोरिंग हो जाए तो और भी बेहतर तरीके से खेती करते।
खेती कर सुखदेव राम ने बनायी पहचान डेढ़ एकड़ बंजर जमीं पर आम और सब्जी की कर रहे उपज
27
previous post