Home Nationalआर्थिक ताकत और टेक्नोलॉजी के बल पर दुनिया में ‘दादागिरी’: गडकरी

आर्थिक ताकत और टेक्नोलॉजी के बल पर दुनिया में ‘दादागिरी’: गडकरी

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली: टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जो देश दुनिया में ‘दादागिरी’ करते हैं, वे ऐसा अपनी आर्थिक ताकत और टेक्नोलॉजी की वजह से कर पाते हैं। दरअसल इस वक्त भारत को अमेरिका से सबसे ज्यादा टैक्स का सामना करना पड़ रहा है। गडकरी ने शनिवार को नागपुर में विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत से निर्यात बढ़ाने, आयात घटाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए विज्ञान और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय सामानों पर अतिरिक्त 25% शुल्क (टैरिफ) लगाने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है। इसके बाद भारत पर कुल शुल्क 50% हो गया है। अमेरिका ने यह कदम भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के कारण उठाया है, जिसे भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी श्रमिकों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा, भले ही उसे ‘भारी कीमत’ चुकानी पड़े।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Laest News

@2026   The Vocal Story .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS