FM NEWS NETWORK
देहरादून:एन एन प्रोडक्शन द्वारा निर्मित हिन्दी फीचर फ़िल्म ‘‘टिंचरी माईः द अनटोल्ड स्टोरी’’ का ट्रेलर तथा पोस्टर लांच अति विशिष्ट अतिथि चन्द्रवीर गायत्री, प्रदेश अध्यक्ष, बीएसपीएस, पुष्कर नेगी, अध्यक्ष, बीएसपीएस, चमोली श्री नवल खाली, गढ़वाल प्रभारी, बीएसपीएस तथा एस पी दुबे, श्री रोश धस्माना, अध्यक्ष गढ़वाल सभा, पंडित उदयशंकर भट्ट, शैलेन्द्र सेमवाल, वरिष्ठ पत्रकार दैनिक हिन्दुस्तान, तोताराम ढौंडियाल जिज्ञासु, निर्माता नवीन नौटियाल तथा इंजी. महेश गुप्ता, लोकेश नवानी और निर्देशक दिनेश उनियाल द्वारा सिद्धार्थ होटल, प्रिंस चौक, देहरादून में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर कई गण्यमान्य लोग तथा फिल्म के कलाकार तथा रंगकर्मी उपस्थित थे। बारिश के बावजूद हाल खचाखच भरा था।
इस अवसर पर नवीन नौटियाल ने अपनी फिल्म निर्माण के सपने के बारे में श्रोताओं को बताया तथा लोकेश नवानी ने बताया कि यह फिल्म टिंचरी माई की कहानी से प्रेरित है लेकिन इसका कथानक नया और समकालीन है। श्री चन्द्रवीर गायत्री, प्रदेश अध्यक्ष, बीएसपीएस ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में देखें और उत्तराखण्ड की कहानियों को प्रमोट करें। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी सुशील पुरोहित ने किया।
प्रोडक्शनः एन0 एन0 प्रोडक्शन
प्रस्तुतकर्ताः डॉ0 पुष्करमोहन नैथानी
लेखकः लोकेश नवानी
निर्देशकः के0 डी0 उनियाल
निर्माताः नवीन नौटियाल, विनय अग्रवाल, महेश गुप्ता
फ़िल्म की शूटिंग बौंठ गांव, टिहरी, चोपता, उखीमठ, धारी देवी, मलेथा, देवप्रयाग संगम, बुग्गावाला, ज्वाल्पाजी, गवांणी तथा देहरादून के झंडाजी महाराज, गांधी पार्क, माल देवता, राजपुर मार्ग तथा अन्य अनेक स्थानों में हुई है। फ़िल्म में 70 से अधिक कलाकारों ने अभिनय किया है। फ़िल्म का निर्देशन युवा निर्देशक के0 डी0 उनियाल ने किया है।
— नवीन नौटियाल, निर्मा