Home Nationalशकुन रानी को ‘डबल वोटर’ बताने पर ECI ने मांगे साक्ष्य

शकुन रानी को ‘डबल वोटर’ बताने पर ECI ने मांगे साक्ष्य

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को जारी किया नोटिस

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
नई दिल्ली: चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फंस गए है। इसे लेकर कर्नाटक चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों पर स्पष्टीकरण और साक्ष्य मांगे है। चुनाव आयोग ने पत्र जारी कर कहा- आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आपके प्रस्तुतीकरण में दिखाए गए दस्तावेज भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से हैं।
चुनाव आयोग ने पत्र में लिखा कि आपने कहा है कि यह चुनाव आयोग का डेटा है। आपने यह भी कहा है कि मतदान अधिकारी द्वारा दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार, शकुन रानी ने दो बार मतदान किया है। लेकिन चुनाव आयोग कार्यालय के मुताबिक पूछताछ करने पर शकुन रानी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक बार मतदान किया है, दो बार नहीं, जैसा कि आपने आरोप लगाया है।
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से कहा कि वे कागजात उपलब्ध कराएं, जिनके आधार पर आपने यह कहा कि शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया है, ताकि कार्यालय द्वारा जांच की जा सके।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा था कि हमने कर्नाटक की एक विधानसभा महादेवापुरा क्षेत्र की जांच की और इसमें पाया कि यहां पर 1,00,250 वोटों की चोरी की गई।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Laest News

@2026   The Vocal Story .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS