Home Nationalरक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी को बहनों ने बांधी राखी

रक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी को बहनों ने बांधी राखी

by admin
0 comments

FM NEWS NETWORK
जामताड़ा: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर शनिवार को क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने उन्हें राखी बांधी। सुबह से ही उनके आवास पर बहनों का तांता लगा रहा। मंत्री अंसारी ने एक-एक कर सभी बहनों से राखी बंधवाई और उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर उन्होंने गरीब और जरूरतमंद बहनों के बीच साड़ी एवं नगद राशि का वितरण भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने मंत्री को राखी बांधते हुए भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और विश्वास को दोहराया।

You may also like

Leave a Comment

Empowering Minds with Truth, Facts, News, Insights, and Awareness Daily

Laest News

@2026   The Vocal Story .  All Right Reserved. Designed and Developed by EBS